लखनऊ। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 18 से 23 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में लखनऊ की शिखा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्लासिक पावर लिफ्टिंग की 63 किलोग्राम मास्टर्स-1 स्पर्धा में ओवरऑल कांस्य पदक जीता। इसके अलावा उन्होंने अपने भार वर्ग में दो रजत और एक कांस्य पदक भी हासिल किया। चैंपियनशिप में लखनऊ के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। 66 किलोग्राम मास्टर्स वर्ग में अरविंद कुशवाहा चौथे स्थान पर रहे। वहीं 74 किलोग्राम भार वर्ग में अमितेश सिंह ने भी चौथा स्थान प्राप्त किया। पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन लखनऊ के महासचिव शत्रुघ्न लाल ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने गए लखनऊ के लिफ्टरों ने शानदार प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि शहर के युवा लिफ्टर शिखा, अरविंद और अमितेश से प्रेरित होकर भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।