फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिटी बस के चालक रोडवेज के चालकों को सिखाएंगे ई बसें चलाना

विज्ञापन
इलेक्ट्रिक डबलडेकर बस।
विज्ञापन
लखनऊ। परिवहन निगम को इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं, लेकिन चालक प्रशिक्षित नहीं हैं। इससे बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को दूर करने के लिए अब सिटी बसों के चालक रोडवेज के चालकों को प्रशिक्षित करेंगे। परिवहन निगम लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय सिटी ट्रांसपोर्ट के एमडी भी हैं। ऐसे में सामंजस्य का अभाव नहीं रहेगा। जल्द ही प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, परिवहन निगम में इलेक्ट्रिक बसें आने लगी हैं। इसके लिए बाराबंकी में चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित कर दिया गया है। आलमबाग में भी चार्जिंग पॉइंट बनाया गया है। लखनऊ में इलेक्ट्रिक डबलडेकर बसें भी करीब सवा साल से कार्यशाला में खड़ी हैं। आठ बसें बाराबंकी जिले की कार्यशाला पहुंच चुकी हैं। दो का संचालन अयोध्या के लिए हो रहा है। इस एक बस की कीमत दो करोड़ रुपये है। इसमें करीब 65 यात्री बैठ सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से चार कैमरे अंदर और एक पीछे लगाया गया है, मगर बड़ी संख्या में चालकों को इलेक्ट्रिक बसों की तकनीकी जानकारी नहीं होने से संचालन में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि डबलडेकर बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए सिटी ट्रांसपोर्ट के चालक रोडवेज के चालकों को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें