फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शादी का झांसा देकर CISF जवान ने नोचा महिला का जिस्म, अब कर रहा इंकार; हिला देगी पीड़िता की आपबीती

Tue, 04 Mar 2025 12:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शादी का झांसा देकर CISF जवान ने महिला का शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इन्कार कर रहा है। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शादी का झांसा देकर अलीगंज निवासी महिला के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। पीड़िता ने 24 दिसंबर को वाराणसी में बड़ा गांव के मोहनपुर बीरापट्टी गांव निवासी CISF के कांस्टेबल चंद्रभान आर्या पर केस दर्ज कराया था। कैसरबाग पुलिस ने रविवार को आरोपी को नई दिल्ली में विजवासन के पास निरूला मार्ग से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैसरबाग सुनील कुमार सिंह के मुताबिक काफी समय पहले इंस्टाग्राम पर महिला की चंद्रभान से दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा दिया और मिलने के लिए कैसरबाग स्थित होटल बुलाया। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।

दिल्ली में एयरपोर्ट पर तैनात था आरोपी

होश आने पर पीड़िता ने विरोध जताया तो आरोपी ने शादी का वादा कर चुप करा दिया। इसके बाद उनका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता के शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी चंद्रभान दिल्ली में एयरपोर्ट पर तैनात था। आरोपी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें