फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: CISF जवान ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया, होटल बुलाकर लूटी आबरू: अब मुकर रहा

Thu, 26 Dec 2024 07:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

CISF जवान ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसाया। आलग अलग होटल बुलाकर दुष्कर्म किया। अब शादी से मना कर रहा है। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में युवती ने सीआईएसएफ के सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपी वाराणसी निवासी चंद्रभान आर्य के खिलाफ 24 दिसंबर को कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


अलीगंज निवासी युवती के अनुसार सालभर पहले सोशल मीडिया एप के जरिये चंद्रभान से दोस्ती हुई थी। उसने पहले उन्हें प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा दिया। पांच व 25 अगस्त और 9 व 10 नवंबर को कैसरबाग में अलग-अलग होटल में बुलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ दिन पहले आरोपी ने बातचीत बंद कर दी। 

मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा बयान

12 नवंबर को युवती ने आरोपी के घर पहुंचकर शादी की बात कही तो उसके पिता ने धमकी देते हुए भगा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने जल्द शादी का आश्वासन देकर वापस लखनऊ भेज दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें