कक्षा 10वीं में 98.21 व कक्षा 12वीं में 98.40 प्रतिशत रहा परिणाम
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने बृहस्पतिवार को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का परिणाम जारी किया। दोनों बोर्ड की परीक्षाओं में 98 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें कक्षा 10वीं का 98.21, जबकि कक्षा 12वीं का 98.40 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
अनएडेड प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सेंट जोसेफ विद्यालय के प्रबंध निदेशक अनिल अग्रवाल ने बताया कि राजधानी के 120 विद्यालयों में आईसीएसई कक्षा-10वीं की परीक्षा हुई, जिसमें 14,500 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
इसी तरह राजधानी के 100 विद्यालयों में आईएससी कक्षा-12वीं की परीक्षा आयोजित हुई, इनमें करीब 12 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। दोनों कक्षाओं की परीक्षा में 98 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। सीएमएस के मीडिया प्रभारी ऋषि खन्ना ने बताया कि संस्थान के सभी सात परिसरों में कुल 7030 अभ्यर्थी पंजीकृत थे इनमें 100 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।
पिता नहीं रहे, संघर्ष के बीच मां ने पढ़ाया, बिटिया ने पाए 99.4% अंक
इंसान के जज्बे के आगे दुश्वारियां बौनी साबित होती हैं। आईसीएसई की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली राजाजीपुरम की एलडीए कॉलोनी निवासी फरीन खान इसकी मिसाल हैं। सीएमएस राजाजीपुरम की छात्रा फरीन बताती हैं कि सात वर्ष पहले पिता जाहिद खान की मृत्यु के बाद मां आयशा खान ने संघर्षों के बीच उन्हें पढ़ाया।
वह घर पर उनकी पढ़ाई का ध्यान रखती थीं। उन्होंने सफलता का श्रेय नानी को भी दिया। फरीन का कहना है कि पिता का सपना था कि वह आईएएस अफसर बनकर देश की सेवा करे, इसलिए यही लक्ष्य रखा है। इसके लिए जितनी कठोर मेहनत की जरूरत होगी, वह करने के लिए तैयार हैं। फरीन ने बताया कि घर पर रोजाना तीन से चार घंटे नियमित पढ़ाई की।
दसवीं के मेधावी
नाम: अफशान अहमद
प्रतिशत: 99.4
स्कूल: सीएमएस गोमती नगर-1
पिता: महमूद आलम, अर्शी बानो
सफलता का मंत्र: कड़ी मेहनत
लक्ष्य: इंजीनियर
नाम: दिव्यांश कुशवाहा
प्रतिशत: 99.4
स्कूल: सीएमएस गोमती नगर-1
माता-पिता: पीसी कुशवाहा, डॉ. सुमित्रा मौर्या
सफलता का मंत्र: लक्ष्य बनाकर पढ़ाई की
लक्ष्य: आईआईटी में प्रवेश की तैयारी
नाम: कार्तिकेय पांडेय
प्रतिशत: 99
माता-पिता: राघवेंद्र पांडेय, अजया पांडेय
स्कूल: सेंट फेडलिस कॉलेज, विकास नगर
सफलता का मंत्र: स्कूल के बाद घर भी कड़ी मेहनत
लक्ष्य: इंजीनियर
नाम: रिद्धि तिवारी
प्रतिशत: 99.4
माता पिता: डॉ. भुवन तिवारी, सोनिका तिवारी
स्कूल: लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज
सफलता का मंत्र: छह घंटे घर पढ़ाई
लक्ष्य: डॉक्टर
नाम: वान्या मेहरा
प्रतिशत: 99.25
माता-पिता: गौतम मेहरा, रितिका मेहरा
स्कूल: लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज
सफलता का मंत्र: शेड्यूल के साथ पढ़ाई
लक्ष्य: ईको आनर्स की तैयारी
नाम: नंदिका गुप्ता
प्रतिशत: 98.25
माता पिता: पंकज कुमार गुप्ता, डॉ. कविता चतुर्वेदी
स्कूल: लार्माटिनियर गर्ल्स इंटर कॉलेज
सफलता का मंत्र: खेल के साथ पढ़ाई की
लक्ष्य: एमबीए की पढ़ाई और आईएएस
नाम: मुआज सिद्दीकी
प्रतिशत: 99.2
माता-पिता: वकार हुसैन सिद्दीक, रोशन जहां
स्कूल: सीएमएस महानगर
सफलता का मंत्र: तनाव से दूर
लक्ष्य: इंजीनियर
नाम: युवराज सिंह
प्रतिशत: 99.2
माता-पिता: मनीष कुमार सिंह
स्कूल: सीएमएस महानगर
सफलता का मंत्र: घर पर तीन घंटे रोज पढ़ाई
लक्ष्य: इंजीनियर
नाम: अर्श सिंहल
प्रतिशत: 99
माता पिता- उदित सिंहल, डॉ. स्वाति जैन
स्कूल: सीएमस गोमती नगर 1
सफलता का मंत्र:
लक्ष्य: डॉक्टर