फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीमैप ने सिखाया औषधीय पौधों की उन्नत खेती के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान में बुधवार को औषधीय पौधों की उन्नत कृषि में किसानों को पारंगत करने को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज किया गया। एरोमा मिशन के तहत इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों से 64 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. प्रबोध कुमार त्रिवेदी ने कहा कि सीमैप के वैज्ञानिक, आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण औषधीय एवं सगंध पौधों की उन्नत खेती पर विस्तार से चर्चा करेंगे। प्रसंस्करण और भंडारण की तकनीकियों पर भी चर्चा होगी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रमेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिभागियों को यहां प्रसंस्करण, प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नई व उपयोगी चीजें जानने को मिलेंगी।
प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. राम सुरेश शर्मा व डॉ. ऋषिकेश एन. भिसे ने अलग-अलग तकनीकी सत्र में नींबू घास, सगंध गुलाब व तुलसी आदि के उत्पादन की उन्नत कृषि तकनीकी पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें