फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : आईपीएस अफसरों के तबादलों को लेकर मंथन, एक और एडीजी छुट्टी से लौटे

Sun, 20 Nov 2022 10:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सूत्रों ने बताया कि 2017 बैच के आईपीएस अफसरों को जिलों में कमान देने के अलावा हाल ही में पदोन्नति पाए दो दर्जन से अधिक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी तैनाती दी जानी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएस अफसरों के तबादलों को लेकर शीर्ष स्तर पर मंथन जारी है। जल्द ही बड़ी संख्या में अधिकारियों के तबादलों को लेकर चर्चा है। इस बीच एडीजी रैंक के एक और अफसर अपनी छुट्टी खत्म कर वापस आ गए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 2017 बैच के आईपीएस अफसरों को जिलों में कमान देने के अलावा हाल ही में पदोन्नति पाए दो दर्जन से अधिक राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी तैनाती दी जानी है। यह अफसर अभी अपर पुलिस अधीक्षक के पदों पर तैनात हैं। इसके अलावा 11 अफसर मौजूदा समय में प्रतीक्षारत हैं। इसमें एडीजी रैंक क अफसरों की संख्या 4 है।

रविवार को एडीजी रैंक के अफसर जीके गोस्वामी की भी छुट्टी से लौट आए हैं। तीन अन्य एडीजी डीके ठाकुर, विजय सिंह मीणा और अशोक मुथा जैन पहले से प्रतीक्षारत हैं। आईजी अजय मिश्रा, डीआईजी अनंत देव और एसपी रैंक केपांच अफसर तैनाती का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि कम से कम आधा दर्जन जिलों के कप्तानों को बदला जाएगा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 4 जिले शामिल हैं। इन जिलों में मेरठ जोन के तीन जिले और बरेली जोन का एक जिला शामिल है। इसके अलावा गोरखपुर जोन के दो जिलों में नए कप्तान को भेजने की तैयारी की जा रही है। हालांकि तबादलों पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री को लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें