फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौक स्टेडियम के प्रशिक्षु चमके, जीते चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक स्टेडियम के चार प्रशिक्षुओं ने नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए। इसमें तीन स्वर्ण और एक कांस्य पदक शामिल रहा। पदक विजेताओं में वर्षा रावत ने 52, प्रज्ञा उपाध्याय ने 84 किग्रा और आराध्या शुक्ला ने 84 किग्रा या उससे अधिक भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा आशी श्रीवास्तव ने 69 किग्रा में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग को शत्रुघन लाल ने बताया कि इस प्रदर्शन से स्टेडियम के अन्य प्रशिक्षु बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे और आने वाले समय में पदक संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें