फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जुरासिक पार्क में बच्चों का टिकट हुआ कम, अब लगेंगे 90 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क में बने जुरासिक पार्क में तीन से 12 वर्ष तक के बच्चों के टिकट की दर एलडीए ने कम कर दी है। अब इनका टिकट 90 रुपये में मिलेगा। अभी तक बड़ों की तरह 120 रुपये का टिकट लग रहा था। तीन साल से कम उम्र के बच्चों का टिकट पहले की तरह नहीं लगेगा।
विज्ञापन


दो अक्तूबर को इस पार्क का औपचारिक शुभारंभ हुआ है। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने पहले 12 साल तक के बच्चों का टिकट आधा करने की बात कही थी, पर बाद में इसे एक महीने के लिए टाल दिया था। उनका कहना था कि पार्क का संचालन पीपीपी मॉडल पर हो रहा है। ऐसे में आमदनी के आकलन के बाद टिकट दर कम की जाएगी। जुरासिक पार्क में रोजाना आठ से दस हजार दर्शक पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अब वीसी ने तीन से 12 साल तक के बच्चों के टिकट के दाम में 25 प्रतिशत की कमी कर इसे लागू भी कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें