लखनऊ। सेंट जोसेफ स्कूल (बजाज ग्रुप) की ठाकुरगंज शाखा में नर्सरी से लेकर 11वीं के विद्यार्थियों का अभिनंदन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस अवसर पर अभिभावकों की मौजूदगी में पुरस्कार दिया गया। साथ ही अभिभावकों का भी सम्मान किया गया। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सीमा अग्रवाल और प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने मेधावी छात्र छात्राओं को प्रमाणपत्र दिए।