कार्यक्रम में मौजूद बच्चे और अतिथि।
लखनऊ। गोसाईंगंज ब्लॉक के मलूकपुर ढकवा कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को की। विधायक अमरेश रावत ने नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत किया। यहां बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी व खेल सामग्री दी गई। अवनीश अवस्थी ने गोसाईंगंज ब्लॉक के स्कूलों में हो रहे प्रयासों की सराहना की। नामांकन पर जोर दिया। विधायक ने कहा, बच्चे को स्कूल भेजने की जिम्मेदारी अभिभावकों की है। बीएसए राम प्रवेश ने बच्चों का प्रवेश दिलाने के लिए प्रबंध समितियों व अभिभावकों को सलाह दी। इस मौके पर आईडीबीआई बैंक के जोनल हेड रुपेश नागर, रीजनल हेड स्वर्ण सिंह व बीईओ रामराज मौजूद रहे।