बलिदानियों को सलामी देते अधिकारी।
लखनऊ। छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज ने बृहस्पतिवार को आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) की 261वीं वर्षगांठ पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। एएमसी अभिलेख प्रमुख कर्नल कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल शिविंदर सिंह ने सेना चिकित्सा केंद्र व कॉलेज के युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्हें ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज परेड ग्राउंड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शाम को नियॉन एएमसी बैंड के अविस्मरणीय प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।