लखनऊ। बच्चे किसी भी समाज की सबसे निर्मल रोशनी होते हैं। उनकी मुस्कान, उनकी ऊर्जा और उनका जज्बा हर अंधेरे को मिटाने की क्षमता रखता है। इसी उजली ताकत का शानदार नजारा तब देखने को मिला जब बाल गृहों के बच्चों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता ‘तरंग’ में अपनी रचनात्मकता की रोशनी बिखेरी और हर किसी का मन मोह लिया।
दस दिवसीय जिलास्तरीय बाल प्रतियोगिता के समापन पर गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित इस भव्य सम्मान समारोह में बच्चों के संघर्ष, कला और उमंग को सलाम किया गया। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि हर बच्चा एक चमकता सितारा है। बस जरूरत है उसकी रोशनी को पहचानने और निखारने की। कार्यक्रम में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
यूनिसेफ के सहयोग से हुई इस दो-दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लोक नृत्य, गायन, पेंटिंग, कहानी-वाचन, खेल कौशल सहित कई विधाओं में बच्चों ने दमदार प्रदर्शन किया। लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, शाजहांपुर, ललितपुर, मथुरा, देवरिया और फिरोजाबाद के 90 बच्चों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी, निदेशक संदीप कौर और यूनिसेफ चीफ जकारी एडम सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
रचनात्मकता की प्रदर्शनी बनी कार्यक्रम की जान
परिसर में लगी बच्चों की प्रदर्शनी ने उपस्थित सभी लोगों को चकित कर दिया। टूटे-फूटे सामान से बनाई गई उपयोगी और आकर्षक वस्तुओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संदेश दिया। बेबी रानी मौर्य और प्रतिभा शुक्ला ने प्रत्येक कृति को ध्यान से देखकर बच्चों की प्रतिभा की खुलकर प्रशंसा की।
कानपुर के बच्चों का इनोवेटिव मॉडल बना आकर्षण
कानपुर के स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालगृह बालिका यूनिट की प्रदर्शनी ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। बालगृह की शिक्षिका सुमन वर्मा ने बताया कि बच्चों को आसानी से देश के स्वतंत्रता सेनानियों का नाम याद कराने के लिए टीवी की तरह बायस्कोप बनाया। इसमें लगे हैंडल को घुमाने पर भगत सिंह, चंद्रशेखर, महात्मा गांधी आदि में से एक की तस्वीर दिखती है। उसके बारे में बच्चे बताते हैं। इसी तरह विभिन्न राज्यों की राजधानियों को याद करने के लिए मॉडल बनाया। एक स्विच को राज्य और दूसरी को राजधानी पर लगाने पर हरी बत्ती जलने लगती है। गलत राजधानी में लगाने पर कोई बत्ती नहीं जलती है। इन नवाचारी प्रयासों से प्रभावित होकर बेबी रानी मौर्य और प्रतिभा शुक्ला ने इन बच्चों को अपने आगामी जिला दौरों में विशेष रूप से सम्मानित करने की घोषणा की।
गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में बृहस्पतिवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह।