फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट टेरेसाज में मना बाल दिवस

Thu, 14 Nov 2013 02:31 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के सेंट टेरेसाज कॉलेज में गुरुवार को बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने जमकर मस्ती की और कई तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों में हिस्सा भी लिया।
विज्ञापन


बच्चों को स्पेशल महसूस कराने के लिए उनके शिक्षकों ने एक स्पेशल प्रार्थना सभा भी की। अपने टीचर्स को स्कूल यूनिफॉर्म में देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने खूब मजे किए। बच्चों ने प्री-प्राइमरी और प्राइमरी सेक्शन की अलग-अलग रेस में हिस्सा लिया।

उन्होंने हर कार्यक्रम में खूब मन से हिस्सा लिया। सीनियर सेक्शन के बच्चों के लिए क्रिकेट मैच के साथ-साथ म्यूजिकल चेयर और बॉम्बिंग द सिटी जैसे खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


बच्चों ने मस्ती करने के बाद जमकर गिफ्ट्स भी बंटोरे और उन्हें आईसक्रीम भी खाने को मिली। स्कूल की प्रिंसिपल गीतिका कपूर ने बच्चों को बताया कि बचपन किसी भी इंसान की जिंदगी का सबसे अनमोह हिस्सा होता है और बाल दिवस के इस मौके पर हम सभी को अपने भीतर छिपे बच्चे से मुलाकात करनी चाहिए।
विज्ञापन


गीतिका कपूर ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी और सबको बच्चों के प्यारे चाचा यानी जवाहर लाल नेहरू के बारे में भी बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें