आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से अटल ज्ञानशाला का आयोजन हुआ।
लखनऊ। आशियाना सेक्टर-के स्थित अटल सेवा केंद्र में रविवार को आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की ओर से अटल ज्ञानशाला का आयोजन हुआ। मेट्रो के पूर्व एचआर हेड जनार्दन सिंह ने व्यापार और निर्यात की जानकारी दी। लगभग छह हजार वर्षों से देश में बड़े स्तर पर व्यापार और निर्यात होता रहा है। अनुराग सिन्हा ने बताया कि तेजी से बदलते शिक्षा परिवेश में अबेकस का उपयोग करके बच्चे अपनी एकाग्रता, याददाश्त और कौशल को बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर प्रतुल कुमार गुप्ता, एसोसिएशन के महासचिव एसी अग्निहोत्री, अतुल कुमार टंडन, मनोज गुप्ता, आरएन तिवारी, नीरज पांडेय, गिरीश मेहरोत्रा व 40 से अधिक बच्चे मौजूद रहे।