द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) ने की बैठक।
लखनऊ। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की ओर से रविवार को रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में डिजिटल लाइफलाइंस : स्ट्रेंथनिंग रेजिलिएंस इन अ कनेक्टेड वर्ल्ड विषय पर व्याख्यान हुआ। विश्व दूरसंचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कनेक्टिविटी को तरक्की का अहम टूल बताया। मुख्य वक्ता बाबू बनारसी दास नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के असिस्टेंट प्रोफेसर मयूर श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल नेटवर्क शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और प्रशासन से लेकर उद्योगों तक की जीवनरेखा बन चुका है। आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में इसकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन डॉ. भरतराज सिंह ने की। मानद सचिव एवं संयोजक इं. नरेंद्र कुमार निषाद, इंजी. जीपी सिंह, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. एसके अग्रवाल आदि मौजूद रहे।