फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा मोटे अनाज से बना खाना

Sun, 26 Oct 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा मोटे अनाज से बना खाना
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब दो लाख विद्यार्थियों के खान-पान व स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ठंड से बचाव के लिए उन्हें दोपहर के खाने में मोटे आजान जैसे ज्वार व बाजरा से निर्मित भोजन दिया जाएगा। इसके अलावा गुड़ व मूंगफली की चिक्की, रामदाना से बना लड्डू भी दिया जाएगा। यह व्यवस्था नवंबर से शुरू होगी।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए मध्याह्न भोजन योजना की शुरुआत हुई है। इसके तहत प्रत्येक दिवस पर मिलने वाले भोजन में नवंबर से बदलाव किया जाएगा। खासकर नियमित खाने में मोटे अनाज से निर्मित पौष्टिक आहार की मात्रा को बढ़ाया जाएगा। ताकि, ठंड में बच्चों के शरीर का तापमान सामान्य रह सके और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ सके।

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गेहूं की रोटी, सोयाबीन की सब्जी, चना अरहर की दाल, मौसमी सब्जियां व फल दिए जाते हैं। लेकिन, ठंड की वजह से अब उन्हें गुड़, मूंगफली, जौ, मक्का, ज्वार, बाजरा, दलिया व फाइबर प्रोटीन युक्त खाना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिलने वाला साप्ताहिक आहार
दिन व्यंजन सामग्री गर्म भोजन

सोमवार रोटी,सब्जी,फल गेहूं,सोयाबीन ज्वार, बाजरा का भोजन
मंगलवार चावल, दाल,सब्ची दाल व मौसमी सब्जी फाइबर प्रोटीन युक्त खाना

बुधवार तहरी, दूध मौसमी सब्जी,दूध दलिया
बृहस्पतिवार रोटी,सब्जी गेहूं की रोटी, दाल गुण व मूंगफली की चिक्की,लड्डू

शुक्रवार तहरी, खिचड़ी चावल व मौसमी सब्जी ज्वार, बाजरा से निर्मित भोजन
शनिवार चावल, सब्जी चावल,मौसमी सब्जी फाइबर प्रोटीन युक्त खाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें