फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बच्चों को खूब भाया यूपी-112 का सेंटा, सेंटा ने नागरिकों को पुलिस की सेवाओं से किया जागरूक

Sun, 25 Dec 2022 09:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर पुलिस अधीक्षक यूपी-112  द्वारा लोगों को बताया गया कि सिर्फ़ पुलिस सम्बन्धी सहायता के लिए ही नहीं बल्कि आग लगने पर, मेडिकल सम्बन्धी सहायता के लिए और किसी आपदा के समय भी यूपी-112 से सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
लखनऊ में यूपी-112 द्वारा जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस के मौक़े पर हज़रतगंज स्थित कैथेड्रल चर्च में नागरिकों के लिए 24 दिसम्बर की देर शाम यूपी-112 द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस मौक़े पर सेंटा क्लॉस द्वारा यूपी-112 की योजनाओं और सेवाओं को कार्टून के माध्यम से बताया गया। बच्चों को कॉमिक बुक के माध्यम से पुलिस विभाग की सेवाओं के बारे में जागरुक किया गया।

विज्ञापन


इस मौक़े पर अपर पुलिस अधीक्षक यूपी-112  द्वारा लोगों को बताया गया कि सिर्फ़ पुलिस सम्बन्धी सहायता के लिए ही नहीं बल्कि आग लगने पर, मेडिकल सम्बन्धी सहायता के लिए और किसी आपदा के समय भी यूपी-112 से सहायता ली जा सकती है। हाईवे या ट्रेन में सफ़र के दौरान भी नागरिकों को 112 द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। कार्यक्रम में और बच्चों को सेंटा द्वारा उपहार भी प्रदान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें