समर कैंप में बच्चों ने सीखा प्रणाम मंत्र
लखनऊ। बच्चों में आध्यात्मिक संस्कार और नैतिक मूल्यों को विकसित करने के उद्देश्य से गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में किड्स समर कैंप में पहले दिन सोमवार को बच्चों ने भक्ति वेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद का प्रमाण मंत्र सीखा। मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु व उनकी धर्मपत्नी अंचित्य रुपिणी के मार्गदर्शन में हो रहे समर कैंप में बच्चाें ने श्री श्री राधारमण बिहारी के भी दर्शन किए। साथ ही हरे कृष्ण महामंत्र पर भाव-विभोर होकर नृत्य भी किया। कैंप में बच्चों को श्रीमदभागवत गीता के 15वें अध्याय के छठे श्लोक का अर्थ सरल एवं रोचक तरीके से बताया गया। भगवान कौन हैं और उनके गुणों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को कई आध्यात्मिक खेल भी खिलाए गए।