लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के छात्रों को कैडिला फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड में प्लेसमेंट का अवसर मिलेगा। इसके लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बीफार्मा व एमफार्मा के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी मेडिकल रिप्रजेंटेटिव पद के लिए कैंपस प्लेसमेंट करेगी। इसमें शामिल होने के लिए छात्रों को 21 मई तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद कंपनी बायोडाटा के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट करेगी। लिखित परीक्षा, तकनीकी जांच, साक्षात्कार व ग्रुप डिस्कशन के बाद अंतिम रूप से छात्रों का चयन किया जाएगा। चयनित छात्र को कंपनी तीन लाख सालाना का पैकेज देगी। एक महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।