फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने भरे कला के रंग

विज्ञापन
लखनऊ जू स्थित राज्य संग्रहालय में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से हैप्पी ऑवर-खुशियों की पा
विज्ञापन
लखनऊ। प्राणि उद्यान में स्थित राज्य संग्रहालय में रविवार को सजी खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने आर्ट और क्राफ्ट गतिविधियों में अपनी कलात्मकता का परिचय दिया। इस दौरान विज्ञान फाउंडेशन के करीब 35 बच्चों ने प्रतिभाग किया। परिकल्पना और निर्देशन राज्य संग्रहालय की निदेशक डॉ. सृष्टि धवन का रहा।
विज्ञापन


बच्चों ने रंग-बिरंगे क्राफ्ट पेपर, स्टिकर्स और रंगों की मदद से पेन स्टैंड, घर, वॉल हैंगिंग, ग्रीटिंग कार्ड्स, फ्रेम, परी, लिफाफे, लैंडस्केप आदि सुंदर कलाकृतियां बनाईं। सत्र का समन्वय कर रहीं सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका ने कहा कि इस दौरान बच्चों की कलात्मक रुचि, सौंदर्यबोध और बौद्धिक क्षमता सामने आई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियां न केवल बाल मनोविज्ञान को सकारात्मक दिशा देती हैं, बल्कि उनमें संवेदनशीलता और सृजनशीलता को भी विकसित करती हैं। इस दौरान प्रीती साहनी, धनंजय राय, प्रमोद कुमार, शशिकला राय, गायत्री गुप्ता, अनुराग द्विवेदी, राजेश, मो. परवेज, आशीष तिवारी और पूनम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें