फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के साथ योग कार्यक्रम के दौरान 21 की तबियत बिगड़ी

Wed, 21 Jun 2017 07:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बच्चे
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रमाबाई अंबेडकर मैदान में पहुंचे 21 प्रतिभागियों की तबियत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


रमाबाई अंबेडकर मैदान में सुबह तीन बजे से ही प्रतिभागी पहुंचने लगे थे। कुछ ही देर बाद लगभग चार बजे से बारिश बारिश होने लगी। इस दौरान प्रतिभागियों को बारिश से बचने के लिए कोई आड़ नहीं मिली जिसके कारण वे भीग गए। हालांकि योगा करने के लिए मिले मैट को उन्होंने अपने उपर डाल जरूर लिया था लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहा था।

नींद पूरी नहीं होने और बारिश के कारण अचानक गिरे तापमान से बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में बच्चों को एंबुलेंस की सहायता से लोक बंधु अस्पताल भेजा गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन


लोक बंधु अस्पताल की सीएमएस डॉ. अमिता यादव ने बताया कि उनके यहां 21 लोग आए थे। जिनमें से अधिकांश को बुखार और हाइपोथर्मिया हो गया था। उन्होंने बताया कि इसका सबसे बड़ा कारण था बच्चों की तीन दिन से नींद पूरी नहीं हो पा रही थी।

वहीं बारिश में भीग जाने के कारण अधिकांश बच्चे ठंड से थर-थर कांप रहे थे। उनके लिए अस्पताल में ब्लोअर और कंबल की व्यवस्था की गई। करीब एक घंटे बाद ठंड से निजात मिलने के बाद उन्हें दवाएं देकर डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. अमिता यादव ने बताया कि किसी की भी स्थिति गंभीर या चिंताजनक नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें