फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्काउट–गाइड की रैली में बच्चे सीख रहे जिंदगी से जूझने का हुनर

Sun, 28 Dec 2025 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक रैली में बच्च
विज्ञापन
लखनऊ। सुबह की ठंडी हवा में तंबुओं की कतारें खड़ी हैं। कहीं मिट्टी के चूल्हे से उठता धुएं का हल्का गुबार है तो कहीं रस्सियों में उलझे हाथ गांठें बांधने में जुटे हैं। हंसी, अनुशासन और सीख... तीनों एक साथ चल रहे हैं।
विज्ञापन

यह कोई पिकनिक नहीं, बल्कि जिंदगी की तैयारी है।
ऐशबाग स्थित गोपीनाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज परिसर इन दिनों 800 स्काउट और गाइड्स के साहस, आत्मनिर्भरता और अनुशासन का अभ्यास स्थल बन गया है। भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक रैली में बच्चे किताबों से बाहर निकलकर जीवन के असली सबक सीख रहे हैं। दूसरे दिन परिसर गतिविधियों से गुलजार रहा। कार्यक्रम के दौरान स्काउट और गाइड्स को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और विषम परिस्थितियों से जूझने की कला सिखाई गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं और प्रस्तुतियों के बीच सीखने का उत्साह साफ नजर आया।

रैली संयोजक डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विकास श्रीवास्तव ने भव्य ग्रैंड कैंप फायर का उद्घाटन किया। इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। राजधानी के विभिन्न विद्यालयों से आए कब, बुलबुल, स्काउट्स और गाइड्स ने लोकनृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन कलर पार्टी, वर्दी प्रदर्शन, गांठें व बंधन, प्राथमिक उपचार और शारीरिक दक्षता जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

महविश दे रहीं आत्मरक्षा की ट्रेनिंग
राजधानी के सेंट्रल पब्लिक स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा महविश, जो राष्ट्रीय जंबूरी में प्रशिक्षण ले चुकी हैं, अब अपने अनुभव यहां साझा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ अनिषा, कनक और रिया भी जंबूरी का हिस्सा रहीं। करीब एक सप्ताह तक चले प्रशिक्षण में उबड़-खाबड़ जमीन पर रात बिताना, चार बाई चार अस्थायी टेंट में रहना और दो किलोमीटर पैदल चलकर भोजन लाना जीवन का हिस्सा बन गया था। महविश ने कहा कि जंबूरी में सीखी गई हर बात को यहां प्रतिभागियों तक पहुंचाया जा रहा है, साथ ही आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

आज होगा समापन, प्रतिभागियों को मिलेंगे पुरस्कार
रैली संयोजक डॉ. आरपी मिश्र ने बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

मुख्य अतिथि प्रादेशिक अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भारत स्काउट एंड गाइड एवं एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला मुख्यायुक्त डॉ. जेपी मिश्र, जिला सचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष शर्मीला सिंह, प्रधानाचार्य आलोक मिश्र सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

Next
AU ऐप में पढ़ें