फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतियोगिता में बच्चों ने कल्पना में भरे रंग

विज्ञापन
प्रतियोगिता में बच्चों ने कल्पना में भरे रंग
विज्ञापन
लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने ''सेवा संकल्प अभियान'' के तहत जनपद स्तरीय ''मेरे सपनों का भारत'' चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया। उन्होंने विकसित, स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के अपने सपनों को रंगों से साकार किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका समझाना था। साथ ही, उन्हें रचनात्मक सोच व्यक्त करने का मंच भी मिला। बीएसए विपिन कुमार ने सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा। इसके बाद उन्होंने बच्चों को कार्यालय में सम्मानित किया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बीईओ राम राज, सुशील कुमार, एआरपी अदिति पांडेय और वरिष्ठ शिक्षक अनुराग सिंह राठौर मौजूद थे।

प्रतियोगिता में बच्चों ने कल्पना में भरे रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें