फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में प्रियंका वाड्रा के सामने बच्चों ने लगाए मोदी विरोधी नारे, वीडियो हुआ वायरल

Wed, 01 May 2019 11:12 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला रायबरेली
विज्ञापन
Priyanka Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। यह वीडियो अमेठी संसदीय क्षेत्र के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के शाहीपुर गांव में प्रियंका के जनसंपर्क का बताया जा रहा है। इसमें कुछ बच्चों से प्रियंका के सामने मोदी विरोधी नारे लगवाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एक व्यक्ति ने पहले बच्चों से चौकीदार चोर है का नारा लगवाया। इस पर प्रियंका मुस्कराती रहीं। दूसरी बार बच्चों ने मोदी के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया तो प्रियंका ने बच्चों से कहा ये वाला नारा अच्छा नहीं लगा। अच्छे बच्चे बनो। इसके बाद बच्चों ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिया।

इस वीडियो को मंत्री स्मृति इरानी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके निंदा की थी।
 
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमेठी का किला फतह करने के लिए प्रियंका वाड्रा अपने भाई के संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार कर रही हैं। मंगलवार को वह तिलोई विधानसभा क्षेत्र के खरावां, रोहना, लौली, टेढ़ई समेत कई गांवों में जनसंपर्क करने गई थीं। 

यहां उन्होंने न सिर्फ मोदी सरकार को घेरा बल्कि, कहा कि राहुल गांधी को हिंदुस्तानी होने का सुबूत देने की जरूरत नहीं है। वह महिलाओं से सीधा संपर्क कर रहीं थीं और बच्चों से मिल रहीं थीं।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान शाहीपुर गांव में कुछ बच्चों ने नारे लगाने के दौरान मोदी के लिए अपशब्द का प्रयोग किया तो प्रियंका ने अपना मुंह हाथ से दबाया और कहा कि यह वाला नारा अच्छा नहीं है, अच्छे बच्चे बनो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें