फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फैजुल्लागंज में 11 हजार वोल्ट के करंट से बच्चा झुलसा

विज्ञापन
केजीएमयू में भर्ती रुद्र।
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज के रहीमनगर डुडौली स्थित बड़ा खुदान के पास सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छह साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। उसके दोनों हाथ बुरी तरह जख्मी हुए हैं। परिजन उसे केजीएमयू ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि हादसे में दिलीप राय का बेटा रुद्र राय झुलस गया। बच्चा घर के पास मैदान में पतंग छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। पतंग बिजली की लाइन में फंसी थी। उसे निकालने के प्रयास में बच्चा तार के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
अधिशासी अभियंता के मुताबिक, चारागाह के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के आसपास लोगों ने मकान बना लिए हैं। यह 11 हजार वोल्ट की लाइन ककौली गांव की ओर जाती है। घटना की जांच के लिए संबंधित जूनियर इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया कि हाईटेंशन लाइन के पास मकान बनाने वालों को पहले भी नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें