फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से मासूम का पैर कटा

Tue, 05 May 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज में सोमवार शाम घंटाघर के पास सड़क पार कर रहे तीन वर्षीय मासूम से तेज रफ्तार बस टकरा गई। हादसे में बच्चे का पैर कटकर अलग हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली।
विज्ञापन

बाराबंकी के बड्डपुर निवासी कहनूर पत्नी और तीन वर्षीय बेटे विपिन के साथ मदेयगंज में रहकर मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम करीब छह बजे विपिन सड़क पार कर रहा था। तभी फूडकोर्ट के पास निजी बस विपिन से टकरा गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौके से भाग रहे आरोपी बस चालक को लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। पुलिस ने आनन-फानन विपिन को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें