फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खेल-खेल में बच्चे ने फिनाइल पिया, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के बसंत विहार निवासी छह वर्षीय मासूम ने खेल-खेल में फिनाइल पी लिया। बहन ने उसके हाथ से फिनाइल की बोतल छीनने का प्रयास किया, पर नाकाम रही। तबीयत खराब होने पर बच्चे को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राइवेट नौकरी करने वाले विपिन बाजपेई के मुताबिक उनका बेटा भास्कर बाजपेई मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर पत्नी सोनम सामान लेने बाहर गई हुई थी। घर पर भास्कर और बहन चुनमुन थे। इसी बीच खेल-खेल में भास्कर ने अलमारी के पीछे रखी फिनाइल की बोतल उठा ली। चुनमुन ने बोतल छीनने का प्रयास किया पर नाकाम रही और भास्कर ने फिनाइल पी लिया। थोड़ी देर बाद मां लौटी तो चुनमुन ने सारी बात बताई। इस बीच भास्कर की तबीयत बिगड़ने लगी। सोनम ने पति को फोन किया और फौरन भास्कर को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें