फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम करेंगे 23 को बाल रोग विभाग का लोकार्पण

Mon, 19 Aug 2013 07:26 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी सरकार का एक और तोहफा 23 अगस्त को मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल) के नवनिर्मित बाल रोग विभाग का लोकार्पण करेंगे।

सीएम से उद्घाटन की मंजूरी मिलते ही रविवार को स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन रविवार दोपहर में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य प्रवीर कुमार के साथ अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


लगभग आधे घंटे तक उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया। सीएमएस डॉ.एस.के हसन ने बताया कि बाल रोग विभाग का भवन पूरी तरह से तैयार है। तारीख तय हो गई है, अब शेष तैयारी भी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सिविल अस्पताल में इमरजेंसी बिल्डिंग के साथ ही तीन मंजिला नया भवन बनकर तैयार है।

पहले इसे नियोनेटल यूनिट युक्त पीडियाट्रिक विभाग बनाया जा रहा था लेकिन बाद में इसे सिर्फ सामान्य बाल रोग विभाग के ही रूप में विकसित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें