फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूल में संदिग्ध हालात में बच्चे की मौत

विज्ञापन
अथर्व सिंह फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में सहारा स्टेट स्थित एलपीएस स्कूल में आठवीं के छात्र अथर्व सिंह (13) की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश होने के बाद मौत हो गई। जानकीपुरम निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि अथर्व उनका इकलौता बेटा था। वह सुबह उसे स्कूल के बाहर छोड़कर लौट रहे थे। कुछ देर में स्कूलवालों ने उन्हें अथर्व की तबीयत खराब होने की सूचना दी। सभी उसे आइकॉन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। एलपीएस के मीडिया प्रभारी विजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बच्चा अचानक बेहोश हो गया। इस घटना से स्कूल प्रशासन दुखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें