फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुखार से बच्चे की मौत, डेंगू के तीन मरीज मिले

Wed, 18 Oct 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संक्रामक रोगों का कहर थम नहीं रहा है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ बुखार के 29 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ डेंगू के तीन मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

बछरावां क्षेत्र के रामपुर निवासी शैलेश (3) कई दिन से बुखार से पीड़ित था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे 15 अक्तूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। उपचार के दौरान सोमवार को बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ मंगलवार को बहुत से बुखार पीड़ित उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी में पहुंचीं रजनी देवी (32), प्रीती (2), उदयभान (30), अयान (2), विशाल (2), निवेदिका (27), उजमा खान (17), शिवशंकर (45), वंदना (32), रामदेवी (72), पियारा (70) के साथ 29 मरीजों की हालत गंभीर होने पर भर्ती कराया गया है।
कई बुखार पीड़ितों की जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में एलाइजा जांच कराई। इसमें उस्मानपुर हरचंदपुर निवासी शिव प्रकाश (33), महराजगंज रोड बछरावां निवासी आरती (35) और शहर के नेहरूनगर निवासी रामलली (61) डेंगू संक्रमित पाई गईं। इन डेंगू पीड़ितों के घरों में भेजी गई मलेरिया विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों की जांच के लिए खून के सैंपल लिए। घर और आसपास दवा का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें