लखनऊ। ठाकुरगंज के सरफराजगंज निवासी नौफ़ अपने बेटे रिजवान (6) संग ऐशबाग में रामलीला ग्राउंड के पास स्थित अपार्टमेंट के छठी फ्लोर पर फ्लैट में भाई आतिफ के साथ रहती हैं। मानसिक दिव्यांग रिजवान मंगलवार सुबह खेलते समय बालकनी की रेलिंग पर चढ़ गया और संतुलन बिगड़ने से वह छठी मंजिल से गिर गया। सिक्योरिटी गार्ड ने परिजनों को जानकारी दी। रिजवान को आनन-फानन ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अब्दुल माजिद आयुर्वेद के डॉक्टर हैं। कुछ सालों से वह पत्नी से अलग रहते हैं।