फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अचानक ब्रेक लगाने से कार के अंदर शीशे से टकराकर बालक की मौत

Tue, 15 Oct 2024 04:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कार में अचानक ब्रेक लगाने से अपने भाई की गोद में बैठा बालक खुद को संभाल नहीं पाया और विंडशील्ड से टकराकर उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त बालक के बड़े भाई ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। यह दर्दनाक हादसा चिनहट इलाके में सोमवार सुबह हुआ।
विज्ञापन


बहराइच के कैसरगंज बरौली निवासी ईंट-भट्ठा मालिक नजीब सोमवार सुबह पत्नी शबनम, बेटी अरीबा, बेटे जानीब और 10 वर्षीय फरजान को लेकर कार से ठाकुरगंज के हुसैनाबाद सज्जादबाग ससुराल जा रहे थे। कार नजीब चला रहे थे। बेटा जानीब छोटे भाई फरजान को लेकर आगे की सीट पर बैठा था।

सुबह करीब 11 बजे चिनहट में कमता फ्लाईओवर पर आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। नजीब ने भी ब्रेक लगाई तो जानीब की गोद में बैठा फरजान उछलकर कार की विंडशील्ड से टकराया और पीछे की ओर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें