अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के मुसाफिरखाना तिराहे के पास रविवार की रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दरोगा घायल हो गए। दरोगा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंशीगंज थाने में तैनात दरोगा मोहनलाल रविवार को किसी काम से अपनी बाइक से गौरीगंज शहर आए थे। देर रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के मुसाफिरखाना तिराहे के पास अज्ञात वाहन दरोगा की बाइक को टक्कर मार कर भाग निकला।
हादसे में मोहनलाल घायल हो गए। मुंशीगंज इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मोहनलाल थाने पर तैनात हैं और किसी आवश्यक काम से गौरीगंज गए थे। एसएचओ गौरीगंज श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि घायल दरोगा की हालत खतरे से बाहर है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।