फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU: इलाज नहीं मिला, मासूम की हुई मौत

Sat, 26 Apr 2014 08:12 AM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू में इलाज के लिए गंभीर हालत में भर्ती कराए गए बच्चे को समय पर सही इलाज न मिलने के चलते मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। गोलागंज के रहने वाले इरशत के पांच वर्षीय बेटे ईशान (5) को पेट की समस्या के बाद पांच दिन पहले ट्रॉमा सेंटर के बाल रोग वार्ड में भर्ती कराया गया था।

कई दिन तक इलाज के बाद बच्चे को केजीएमयू के बाल रोग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि बच्चे को मल के रास्ते में दिक्कत के बाद पेट में संक्रमण की शिकायत थी।
विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर में इलाज चलने के बाद उसकी हालत सुधरने लगी। इसके बाद उसे बाल रोग वार्ड के बेड नंबर चालीस पर भर्ती करा दिया गया। यहां पर शुक्रवार को बच्चे की हालत अचानक बिगड़ गई।

परिवारीजन डॉक्टरों को बुलाने पहुंचे तो डॉक्टरों ने इंतजार करने की बात कहकर वापस लौटा दिया। थोड़ी देर बाद डॉक्टर बच्चे के पास पहुंचे तो उसे मृत घोषित कर दिया।

बच्चे की मौत के बाद परिवारीजनों ने वार्ड में हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे कर्मचारियों और डॉक्टरों ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।

इस मामले में सीएमएस डॉ. एससी तिवारी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। हो सकता है कि बच्चे की हालत गंभीर होगी। अगर परिवारीजन मामले की शिकायत करेंगे तो पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें