फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

Tue, 28 Jul 2020 07:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
शंभू लाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के मटेरा के बिबियापुर गांव में दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा स्थापना को लेकर चल रहे विवाद की रंजिश में समिति के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण व नानपारा सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।

मटेरा थाना क्षेत्र के बिबियापुर निवासी शंभू लाल (60) पुत्र रामफल नवदुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष थे। गांव में नवरात्र पर मूर्ति स्थापना कराकर पूजा-पाठ का काम कराने की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लिए हुए थे। पत्नी ने बताया कि पिछले साल गांव में जब प्रतिमा रखी गई थी, तभी से एक विशेष समुदाय से प्रतिमा न रखने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर गांव के ही मालिक शेख उर्फ सलीम से रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम वह दुकान पर सिगरेट पीने गए थे तब भी पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। सोमवार रात सब लोग खाना खाकर सो रहे थे। रात लगभग 12 बजे के आसपास गोली चलने की आवाज आई तो सब बाहर आए और देखा कि शंभू खून से लथपथ पड़े थे। आनन-फानन में शंभू को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में ही शंभू की मौत हो गई।

शव गांव पहुंचते ही घर व गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर एएसपी अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव घटना स्थल पहुंचे। परिजनों से बातचीत कर जानकारी ली। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई सोहेल लाल की नामजद तहरीर पर मालिक शेख उर्फ सलीम के खिलाफ हत्या व एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से वह फरार है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें