फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी 28 मई को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे, जिलाधिकारियों व डीपीआरओ को जिम्मेदारी

Tue, 25 May 2021 11:54 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने शपथ के बाद 28  मई को साढ़े तीन बजे जूम वेबिनार के जरिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद का फैसला किया है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों से 28 मई को संवाद करेंगे। अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारियों को इस संबंध में तैयारी के दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद ग्राम पंचायतों के गठन तथा ग्राम प्रधानों व ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ की कार्यवाही मंगलवार से शुरू हुई है। शपथ की कार्यवाही बुधवार को संपन्न हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने शपथ के बाद 28 मई को साढ़े तीन बजे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से ऑनलाइन संवाद का फैसला किया है। 

अपर मुख्य सचिव ने वेबिनार का लिंक उपलब्ध कराते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी नवनिर्वाचित 58,176 ग्राम प्रधान इसमें शामिल हों। इनमें से कुछ चुनिंदा ग्राम प्रधानों से मुख्यमंत्री वार्ता भी करेंगे। ऐसे प्रधानों की सूची अलग से भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री से बात करने वाले ग्राम प्रधानों को जिलास्तरीय एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए अलग से आमंत्रित किया जाएगा। बाकी ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत से ही जुड़ेंगे। 
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि प्रत्येक ग्राम प्रधान के साथ पंचायती राज विभाग का एक अधिकारी वीसी से जुड़ने की व्यवस्था के साथ मौजूद रहेगा। प्रधान तय समय से 5 मिनट पूर्व वीसी से जुड़ जाएंगे। उप निदेशक पंचायतीराज तथा जिला पंचायत अधिकारी अपने जिले के एनआईसी पर मौजूद रहकर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें