फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की बैठक को लाइव करने पर मुख्यमंत्री योगी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Fri, 23 Apr 2021 09:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक का लाइव टेलीकास्ट किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ-अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक का लाइव टेलीकास्ट किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। सीएम योगी ने ट्वीट करके कहा, आज इनका एक और कारनामा उस समय भी देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में चल रही उच्च स्तरीय बैठक, जिसमें देश के कई वरिष्ठ मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मौजूद थे, उस बैठक की गोपनीयता भंग कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास इन्होंने किया।

विज्ञापन


योगी ने कहा, दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार अपनी नाकामयाबियों को छिपाने के लिए दूसरों पर निराधार आरोप-प्रत्यारोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। राजनीति का यह अभद्र और घटिया आचरण है। हम इसकी निंदा करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें