फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा के एसपी मणि लाल पाटीदार को मुख्यमंत्री योगी ने किया निलंबित, अरुण कुमार बनाए गए नए कप्तान

Wed, 09 Sep 2020 04:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के मामले में बुधवार को महोबा के पुलिस कप्तान मणिलाल पाटीदार को निलंबित कर दिया। बीते 24 घंटे में किसी आईपीएस अधिकारी के निलंबन की दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोप में प्रयागराज के एसएसपी अभिषेक दीक्षित को निलंबित किया गया था।  
विज्ञापन


महोबा के करबई के क्रशर व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर पुलिस कप्तान मणिलाल पाटीदार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। साथ ही अपनी हत्या की आशंका जताई थी। इसके अगले दिन ही कुछ अज्ञात लोगों ने इस व्यापारी को गोली मार दी गई। उसे गंभीर हालत में कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया। इधर, जब यह मामला शासन के संज्ञान में आया तो महोबा के एसपी मणिलाल पाटीदार को निलंबित कर दिया गया। वह वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। बतौर पुलिस कप्तान महोबा उनकी पहली पोस्टिंग थी।

डीसीपी अरुण श्रीवास्तव बने महोबा के कप्तान
लखनऊ कमिश्नरेट में डीसीपी पद पर तैनात अरुण कुमार श्रीवास्तव को मणिलाल के स्थान पर महोबा का पुलिस कप्तान बनाया गया है। श्रीवास्तव प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं और वर्ष 2018 में उन्हें आईपीएस संवर्ग में प्रोन्नति मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें