फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 27 May 2021 10:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। राज्यपाल आनंदी बेन बृहस्पतिवार को ही मध्यप्रदेश से लौटी हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने की राज्यपाल से मुलाकात - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार शाम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। राजभवन व सरकार के सूत्रों ने इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया है।

विज्ञापन


राज्यपाल मध्य प्रदेश से दोपहर अचानक लखनऊ पहुंचीं तो राजधानी का सियासी पारा चढ़ गया। मुख्यमंत्री बस्ती, सिद्धार्थनगर के दौरे पर थे। इस बीच शाम को मुख्यमंत्री की राज्यपाल से मुलाकात की खबरें आईं तो मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें और तेज हो गईं। मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं इसलिए भी ज्यादा चल रह थीं क्योंकि आरएसएस के सरकार्यवाह दत्रात्रेय होसबाले राजधानी में दो दिन के प्रवास में सियासी थाह लेने के बाद बुधवार को ही दिल्ली लौटे थे। 

हालांकि सरकार से जुड़े लोग किसी तरह के फेरबदल की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते रहे। शाम को लखनऊ वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री ठीक सात बजे राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच लगभग 40 मिनट बातचीत हुई। दोनों के बीच बातचीत के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें