फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तीसरे चरण का  मुख्यमंत्री योगी ने किया शुभारंभ

Thu, 01 Oct 2020 07:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अपने सरकारी आवास पर ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ के तीसरे चरण का शुभारंभ किया। उन्होंने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान से संबंधित जागरूकता वीडियो का लोकार्पण भी किया। अभियान 31 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन


कोरोना महामारी के दौरान बीते मार्च और जुलाई में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन के लिए उन्होंने फील्ड कर्मियों की सराहना की। उन्होंने इस बार भी अभियान को प्रभावी तरीके चलाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 38 जिलों में प्रतिवर्ष संचारी रोगों से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होते थे। पूर्वी यूपी में 45 वर्षों से दिमागी बुखार से प्रभावित होता रहा। गोरखपुर सहित आसपास के जिलों में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में लोग दिमागी बुखार से प्रभावित होते थे। लेकिन वर्ष 2017 में सत्ता में आई भाजपा सरकार ने दिमागी बुखार के मरीजों के उपचार व संक्रमण से बचाव की दिशा में कार्य शुरू किए थे जिसके सकारात्मक नतीजे सामने हैं।
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि वर्ष 2016 व 2017 में जहां क्रमश: 4,353 और 5,417 लोग दिमागी बुखार से प्रभावित हुए थे। वहीं, वर्ष 2020 में 823 लोग इससे प्रभावित हुए और मात्र 25 की मृत्यु हुई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव आरके तिवारी व अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें