फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी ने दिया ‘एसएमएस’ फॉर्मूला

Sat, 31 Oct 2020 01:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को ‘एसएमएस’ के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया है। ‘एस’ अर्थात सोप/सैनिटाइजर, ‘एम’ से मास्क और ‘एस’ से सोशल डिस्टेंसिंग। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में यह अत्यंत उपयोगी है। वे शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि रोजाना कोविड-19 के 1.50 लाख टेस्ट किए जाएं। आगामी पर्वों के मद्देनजर विभिन्न कारोबारी समूहों के कोविड टेस्ट प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। उन्होंने डेंगू की आशंका से संचारी रोगों के नियंत्रण की कार्यवाही जारी रखने का निर्देश दिया। कहा, सैनिटाइजेशन और फ ॉगिंग का कार्य सक्रियता से किया जाए। उन्होंने कानपुर नगर, मेरठ, बस्ती व वाराणसी में कोविड-19 की रिकवरी दर को बेहतर करने के लिए इलाज की व्यवस्था को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। 

डीएम के बाद सीएम करेंगे कामगार, श्रमिक सेवायोजन आयोग की बैठक 
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यूपी कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग की जिला स्तरीय समिति की बैठक के निर्देश दिए हैं। कहा, जिलों की बैठक के बाद वह स्वयं राज्य स्तर पर इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा है कि मिशन शक्ति अभियान के बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। इसके जरिए समाज में एक सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो रहा है। इसलिए यह अभियान 15 नवंबर तक जारी रखा जाए।
विज्ञापन


राजस्व विभाग को समय से कंबल खरीदने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को शीत ऋ तु के मद्देनजर समय से कंबल खरीदने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री की बैठक के बाद मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने इस संबंध में सभी डीएम को विस्तृत दिशानिर्देश जारी कर दिए। उन्होंने जिलाधिकारियों को कंबल, अलाव व शेल्टर हाउस से संबंधित व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री ने सभी एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य तेजी से करने को कहा है। उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही भी शुरू करने करने के निर्देश दिए हैं।

गो-आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी गो-आश्रय स्थलों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डीएम को इसकी गहन मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि गोवंश के संरक्षण से जहां निराश्रित व बेसहारा गोवंश को आश्रय प्राप्त हुआ, वहीं किसानों को होने वाली फसल हानि से भी बचाव हो रहा है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि निराश्रित गोवंश सड़क पर न घूमें। इन्हें गो-आश्रय स्थलों में पहुंचाकर इनकी समुचित देखभाल की जाए। उन्होंने सरकारी व निजी क्षेत्र में संचालित सभी गो-आश्रय स्थलों का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों से नियमित निरीक्षण कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में गोवंश को जाड़े से बचाव व हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें