मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कक्षा 6 से 8 तक के परिषदीय स्कूलों में जल्द पठन-पाठन शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक कक्षाओं का संचालन जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार स्थिति का आंकलन करने के बाद कक्षाओं का संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण 15 मार्च 2020 से प्रदेश में परिषदीय स्कूलों में कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है। कक्षा 9 से 12 तक का संचालन नवंबर 2020 से शुरू हो गया था।