फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश : अब पहले व तीसरे शनिवार को तहसील दिवस, दूसरे व चौथे शनिवार को थाना दिवस

Tue, 13 Jul 2021 07:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

योगी ने कहा है कि तहसील व थाना दिवस कार्यक्रमों में वरिष्ठ अधिकारी भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इन दिवसों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तहसील दिवस अब मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को होगा। थाना दिवस प्रत्येक द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को आयोजित किया जाएगा। तहसील व थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण पांच दिन के भीतर करना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण राज्य सरकार की सर्वाच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम फिर शुरू किया जा चुका है। ऐसे में तहसील दिवस व थाना दिवस की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने निर्देशित किया है कि तहसील व थाना दिवस पर प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों का निराकरण प्रत्येक दशा में अगले 5 दिवस के भीतर कराया जाए। आवेदन पत्रों का निस्तारण गुणवत्तापरक ढंग से किया जाना चाहिए। किसी भी दशा में जन शिकायतें व समस्याएं लंबित नहीं रहनी चाहिए।

उन्होंने प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा के लिए तहसील स्तर पर अपर जिलाधिकारी तथा थाना स्तर पर अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को नामित करने का निर्देश दिया है। योगी ने कहा है कि तहसील व थाना दिवस कार्यक्रमों में वरिष्ठ अधिकारी भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इन दिवसों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उत्तरदायी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें