फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश, डेल्टा प्लस से बचाव की बनाएं पुख्ता रणनीति

Sat, 26 Jun 2021 10:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीएम ने कहा कि विभिन्न राज्यों में डेल्टा प्लस के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम से लगातार सलाह ली जाए। टीम की सलाह के अनुसार तैयारी करें और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करें।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए वैरियंट डेल्टा प्लस से बचाव की पुख्ता रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को वायरस से बचाने के हर संभव उपाय किए जाएं। ट्रेस, टेस्ट एवं ट्रीट की नीति का कड़ाई से पालन किया जाए। वे शनिवार को कोरोना नियंत्रण के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में डेल्टा प्लस के केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम से लगातार सलाह ली जाए। टीम की सलाह के अनुसार तैयारी करें और स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में अब तक 5869 पीआईसीयू बेड की स्थापित किए जा रहे हैं। सीएम ने मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में मानव संसाधन को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाल रोग विशेषज्ञों के खाली पदों को तत्काल भरने और पीडियाट्रिक केयर के संबंध में चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ  के प्रशिक्षण को तेज करने को कहा।

116 आक्सीजन संयंत्र क्रियाशील
मुख्यमंत्री ने राज्य में निर्माणाधीन ऑक्सीजन संयंत्रों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 116 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हो गए हैं। प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता है।
विज्ञापन


स्वच्छता, फागिंग पर जोर
सीएम ने कहा कि स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग की कार्यवाही प्रभावी ढंग से जारी रखें। नाले व नालियों की सफाई समय से करा ली जाए और स्मार्ट सिटी मिशन के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी अपने संसाधनों से विभिन्न नगर निगमों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें