फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने एसडीएम को पदावनत कर बनाया तहसीलदार

Mon, 23 Nov 2020 10:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भ्रष्टाचार के आरोपी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी है। सीएम ने मेरठ की सरधना तहसील में तैनात रहे उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र सिंह को पदावनत कर तहसीलदार बनाने का आदेश दे दिया है। कुमार भूपेंद्र वर्तमान में मुजफ्फरनगर जिले में कार्यरत हैं।
विज्ञापन


मेरठ के ग्राम शिवाया, जमाउल्लापुर तहसील सरधना के राजस्व अभिलेखों में पशुचर के रूप में दर्ज 1.5830 हेक्टेयर भूमि वर्ष 2013 में निजी बिल्डर को आवंटित कर दी गई थी। इसकी शिकायत के बाद जांच हुई। पता चला कि अगस्त, 2016 में वहां एसडीएम के रूप में तैनात भूपेंद्र ने सरकार के हितों की उपेक्षा कर निजी हितों की पूर्ति के लिए सम्बंधित पक्षों से मिलीभगत कर रेवन्यू कोर्ट मैनुअल के खिलाफ  अमलदरामद का आदेश पारित कर दिया। शासन ने इसे कदाचार मानते हुए इन्हें पदावनत करने का आदेश दिया है। मामले में दोषी एक अन्य तत्कालीन एसडीएम, एक अपर आयुक्त, एक तहसीलदार (अब सेवानिवृत्त), एक राजस्व निरीक्षक व एक लेखपाल के खिलाफ  भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें