फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

Sun, 22 Nov 2020 09:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुलायम सिंह और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज जन्मदिन है। वह 81 वर्ष के हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव 27 वर्ष की उम्र में पहली बार 1966 में जसवंतनगर (इटावा) से विधायक चुने गए थे। वह तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रहे। सोशलिस्ट पार्टी, लोकदल और जनता दल में रहे मुलायम सिंह ने 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया था। 
विज्ञापन


मौजूदा समय में मुलायम सिंह मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के चलते पिछले काफी समय से वह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। 

वह वह ढाई दशक तक पार्टी के अध्यक्ष रहे। उनके जन्म दिन पर उनके पुत्र व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां उनसे आशीर्वाद लेंगे वहीं प्रदेश भर में सपा समर्थक गरीबों, अस्पतालों में फल वितरित करेगे, उनकी लंबी उम्र के लिए दुआ करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें