मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिन के अयोध्या दौरे पर रहेंगे। जहां वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट महंत नृत्य गोपाल दास से भी मुलाकात करेंगे।
वह सुबह करीब 10.35 पर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे और करीब चार घंटे नगर में गुजारेंगे।
मुख्यमंत्री योगी महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने के लिए मणिराम दास छावनी जाएंगे। अयोध्या दौरे पर वह कई अन्य संतों से भी मुलाकात करेंगे।
वह सुग्रीव किला में आयोजित साकेतवासी स्वामी पुरुषोत्तमार्य के बैकुंठ महोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन बिरला मंदिर के सामने पुराना बस अड्डा स्थल पर किया जाएगा।