फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: राष्ट्रपति के दौरे से पहले कल अयोध्या आएंगे मुख्यमंत्री योगी, प्रस्तावित कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा

Tue, 10 Mar 2026 07:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 19 मार्च को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत संघ के सरकार्यवाह और 5000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। सीएम कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर में होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां राम मंदिर परिसर में चल रही व्यवस्थाओं और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अधिकारियों और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े प्रबंधों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या आकर राम मंदिर परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत संघ के सरकार्यवाह और 5000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें - 30 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, अब खतौनी से होगा नाम का मिलान, इन गांवों को पहली बार मिलेगी बस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब ओला, उबर को भी कराना होगा पंजीकरण, पांच हजार गांवों के लिए खुशबरी; पढ़ें अहम फैसले


मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान राम जन्मभूमि परिसर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम को सुचारु और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए अयोध्या में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें