फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा कल, भूमि पूजन की तैयारियों का लेंगे जायजा

Fri, 24 Jul 2020 06:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या दौरे पर जाएंगे। जहां वह पांच अगस्त को राम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन की तैयारियों का जायजा लेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि भूमि पूजन के लिए कोरोना के बावजूद खास तैयारियां की गई हैं। मठ मंदिरों में अनुष्ठान होंगे तो घर-घर दीप जलाकर खुशियां मनाई जाएंगी। दूसरी तरफ सरयू आरती में भी उत्साह दिखेगा। सरयू की महाआरती को भव्य बनाने की तैयारी है। लेकिन कोरोना को ध्यान में रखकर सब कुछ लोग व्यक्तिगत करेंगे, कहीं सामूहिक आयोजन नहीं होगा।

पांच अगस्त को मंदिर निर्माण की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों रखी जाएगी। इस शुभ दिन को अयोध्यावासी उत्सव के रूप में मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि यह ऐतिहासिक क्षण होगा जब भूमि पूजन का आयोजन किया जाएगा। संत समाज खुशियां मनाएगा। तपस्वी छावनी के महंत परमहंस तो इस पल को लेकर आह्लादित हैं। बताया कि मंदिर पर दीपक तो जलाएंगे साथ ही साथ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जी के प्रति कृतज्ञता भी प्रकट करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें